असम के नगांव में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 3 मैग्निट्यूड की तीव्रता

असम में आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप के झटके असम के नगांव में महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मैग्निट्यूड दर्ज की गई।

दिसपुर, 10 मई। असम में आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप के झटके असम के नगांव में महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मैग्निट्यूड दर्ज की गई।

earthquake

जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। मालूम हो कि असम में पिछले सप्ताह से लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर के नाम से जाना जाता है। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है। इसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है. ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती-डुलती रहती हैं। जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिलने लगती है तो उसे भूकंप कहते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा के परिवार में कोरोना से दो मौत, बोलीं- सरकार की नाकामी ने ली भाईयों की जान

ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है।

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा केंद्र (एपीसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है. इन तरंगों से सैंकड़ो किलोमीटर तक कंपन होता है और धरती में दरारें तक पड़ जाती है। अगर भूकंप की गहराई उथली हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है जिससे भयानक तबाही होती है। लेकिन जो भूकंप धरती की गहराई में आते हैं उनसे सतह पर ज्यादा नुकसान नहीं होता। समुद्र में भूकंप आने पर उंची और तेज लहरें उठती है जिसे सुनामी भी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+