प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा के परिवार में कोरोना से दो मौत, बोलीं- सरकार की नाकामी ने ली भाईयों की जान

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा के परिवार में एक हफ्ते में कोरोना से दौ मौत

मुंबई, 10 मई: दक्षिण भारत और बॉलीवुड, दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकीं अभिनेत्री मीरा चोपड़ा के परिवार में कोरोना वायरस संक्रमण ने दो जान ले ली हैं। एक हफ्ते के भीतर से दोनों मौतें हुई हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मीरा ने कहा है अगर स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक होतीं तो दोनों को बताया जा सकता था।

इतना बेबस तो कभी नहीं महसूस किया: मीरा

इतना बेबस तो कभी नहीं महसूस किया: मीरा

मीरा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- एक हफ्ते के अंदर मेरे परिवार ने दो मौतें देखी हैं। मैंने दूसरे कजिन को कोरोना की वजह से खो दिया है। दोनों की उम्र चालीस साल से कम थी। बहुत बेबस और लाचार महसूस कर रही हैं। ना इतना लाचार कभी महसूस किया था और ना ही इतना गुस्सा आया था। मेरे दोनों कजिन की जान महामारी से नहीं गई है, दोनों को अव्यवस्था ने मारा है।

ये देश पूरी तरह गड्ढे में है

ये देश पूरी तरह गड्ढे में है

मीरा ने आगे लिखा है- मेरे पहले कजिन को दो दिनों तक बेंगलुरु में आईसीयू बेड नहीं मिल सका और अब दूसरे को ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। 40 से कम की उम्र में वो चले गए और हम उन्हें बचाने के लिए कुछ नहीं कर सके। यहां ना कोई सरकार दिख रही है ना व्यवस्था। सरकार को लोगों के लिए ऑक्सीजन, दवा और बेड का इंतजाम करना था, उन्होंने नहीं किया। एक साल से कोरोना चल रहा था, देश में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाना था। हकीकत ये है कि अपने लोगों की जान बचाने में सरकार पूरी तरह असफल रही। आज बीमारी नहीं सरकार की नाकामी लोगों की जान ले रही है। देश बिल्कुल गड्ढे में चला गया है।

नहीं नजर आ रही कोई उम्मीद

नहीं नजर आ रही कोई उम्मीद

मीरा ने कहा है कि परिवार में दो मौतों के बाद अब मुझे कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। एक डर सा लग रहा है कि क्या होगा? क्या ऐसे ही लोग अपने नजदीकियों को खोते रहेंगे। बता दें कि मीरा चोपड़ा ने 2005 में तमिल फिल्मों से करियर शुरू किया था। इसके बाद 2014 में फिल्‍म 'गैंग ऑफ घोस्‍ट्स' से उन्होंने बॉलिवुड डेब्‍यू किया। मीरा '1920 लंदन' और 'सेक्‍शन 375' में भी नजर आई थीं। मीरा चोपड़ा इन दिनों ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर आने वाली 'कमाठीपुरा' में काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+