दिल्ली, उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान का हिन्दुकुश रहा केंद्र

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। राजधानी दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। उत्तर भारत और पाकिस्तान में भी झटके आए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिन्दुकुश रहा है। शाम 5 बजकर 10 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए।

पाक के भी कई शहरों में तेज झटके

पाक के भी कई शहरों में तेज झटके

भूकंप के झटके तीन देशों, भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में महसूस किए गए हैं। उत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। पाकिस्तान के लाहौर, पेशावर, इस्लामाबाद, मनशेरा में भूकंप के बाद लोगों में दहशत तारी हो गई।

नुकसान की आशंका

नुकसान की आशंका

काबुल से 245 किमी दूर भूकंप का केंद्र था। जानमानल के नुकसान की अभी खबर नहीं है। ऐसी आशंका है कि पाक अधिकृत कश्मीर और अफगानिस्तान से नुकसान की खबरें आ सकती हैं।

भूकंप से कैसे बचें

भूकंप से कैसे बचें

भूकंप आने पर खुले मैदान का रुख करें। खुला मैदान भूकंप के समय सबसे सुरक्षित होता है, क्योंकि वहां आसपास इमारतें नहीं होतीं।

>> अगर आप घर से नहीं निकल पाए हैं, तो किसी टेबल या बेड के नीचे छुप जाएं।

>> अलमारी और बुकशेल्फ जैसी चीजों से दूर रहें। इनके गिरने का खतरा होता है।

>> अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो उसे धीमा कर किसी सुरक्षित जगह पार्क करें और उसी में रहें।

>> किसी इमारत से नीचे उतरते वक्त लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। ऐसे मौकों पर हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए।

>> कांच की खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें।

>>भारी चीजों जैसे तस्वीर तथा शीशे आदि को, बिस्तर, सोफा, डाइनिंग टेबल, बेंच, आदि से दूर लगायें, वहां मत लगायें जहां लोग बैठते हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+