हिमाचल प्रदेश के बाद गुजरात में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तीन झटकों के बाद गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि गुजरात में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 रही।

earthquake

गुजरात के जूनागढ़, पोरबंदर, कच्छ समेत कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई है।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार सुबह कम तीव्रता के भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कुल्लू क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये तीनों झटके कुछ ही मिनटों के अंतराल पर महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। वहीं भूकंप का दूसरा झटका 4.3 तीव्रता का था। 9 बजकर 8 मिनट पर आए तीसरे भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

दो दिन पहले ही आया था भूकंप

इससे पहले बीते बुधवार को ही कोलकाता, पटना और गुवाहाटी में भी भूकंप में झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टेयर स्‍केल पर 6.1 मापी गई थी।

इसके अलावा अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, रांची, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र म्‍यांमार था।

दिल्ली में भी लगे थे झटके

इसी हफ्ते की शुरुआत में भी दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र हरियाणा में था। उसकी तीव्रता 3.7 मापी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+