दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, कांपी धरती

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात के बाद फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है।

Earthquake

Delhi NCR Earthquake News: मंगलवार रात को आए भूकंप के झटकों से लोगों की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार शाम 4 बजकर 42 मिनट पर फिर से दिल्ली-एनसीआर में भूकंप धरती हिली है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है।

शाम 16:42 बजे आया भूकंप

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली में फिर से भूकंप से धरती कांपी है। रिक्टर स्केल पर 2.7 तीव्रता मापी गई है। बुधवार 22 मार्च की शाम 16:42 बजे दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को आए भूकंप की तुलना में अब आए झटके हल्के थे, लेकिन 24 घंटों से भी कम वक्त आए भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है।

एक दिन पहले भी आया था भूकंप

मालूम हो किमंगलवार रात में भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। ये झटके इतने तेज थे कि लोग डर के मारे अपने घरों के बाहर तक निकल आए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई थी।

बता दें कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को आए भूकंप की दहशत दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में फैली थी। वहीं पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में भी लोगों को भूकंप के झटके लग थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+