Earthquake: पंजाब के अमृतसर में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

Earthquake: पंजाब के अमृतसर में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

Earthquake in Punjab Amritsar: पंजाब के अमृतसर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर अमृतसर में भूकंप आया है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3.42 बजे पंजाब के अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे थी। हालांकि भूकंप में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Recommended Video

      Earthquake: फिर हिली धरती, पंजाब के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके | वनइंडिया हिंदी | *News
      Earthquake in Punjab

      बता दें कि शनिवार को भी पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई इलाकों में 30 से 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके लगे। वहीं चंडीगढ़ और पंजाब के अलावा शनिवार को दिल्ली, गाजियाबाद समेत एनसीआर में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 थी।

      वहीं शनिवार की सुबह उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि इन भूकंपों से देश के किसी भी इलाके में हताहत होने और जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

      दिल्ली एनसीआर में एक ही हफ्ते में आया ये दूसरा भूकंप का झटका था। इससे पहले बीते मंगलवार को भी दिल्ली में भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। नेपाल में शनिवार शाम करीब 7:57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+