उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके, घबराकर बाहर निकले लोग
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों का एहसास होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप द्वारा कहीं भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।

स्थानील लोगों के मुताबिक भूकंप शाम 7 बजकर 25 मिनट पर आया। जिला अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 महसूस की गई। भूकम्प का केन्द्र हिन्दू कुश पर्वत रहा। इस महीने में चमोली में अब तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। भूकंप से किसी भी तरह की हानि नहीं हुई है।
इससे पहले आठ दिसंबर को भी चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी। गौरतलब है कि 24 नवंबर को चमोली में, 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में और 6 दिसंबर को नाचनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications