उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 3.5 थी तीव्रता
नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार रात नौ बजे भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 50 किलोमीटर उत्तर में था।

सोमवार शाम को ही असम के तेजपुर में भी भूकंप के झटके आए। शाम के पौने आठ बजे तेजपुर और आसपास भूखंप महसूस किया गया। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। उत्तरकाशी और तेजपुर दोनों जगहों से भूकंप की वजह से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में रविवार को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके आए। मिजोरम के चम्फाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप को एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मेघालय में शनिवार शाम 8:18 बजे 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तुरा से 80 किलोमीटर उत्तर में था।
क्यों आता है भूकंप?
भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications