नोएडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार रात 10 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र नोएडा में था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया है कि भूकंप के झटके साउथ ईस्ट नोएडा में महसूस किए गए हैं। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake of magnitude struck Noida NCR

दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ समय में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। पिछले हफ्ते राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके आए थे। उस दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 बताई गई थी। वहीं भकूंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में था। 28 मई को भी एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। 12 अप्रैल के बाद कई बार दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

वहीं भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिकों ने इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 बताई है। इसके साथ ही इसका केंद्र राजधानी ढाका के आसपास बताया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 7.10 बजे भूकंप के झटके आए। ये झटके बांग्लादेश के अलावा भारत के कुछ सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के तुरंत बाद बचाव की टीमों को स्टैंडबाई पर रख दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+