Earthquake: कारगिल में डोली धरती, लद्दाख क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का आया भूकंप
Earthquake: सोमवार शाम को धरती एक बार फिर डोली है। कारगिल के पास लद्दाख क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप रात 09:35 बजे आया। घरती डोलने से लोगों में हड़कंप मच गया।
एनसीएस ने अपने पोस्ट में कहा कि 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी टाइमिंग 21:35:17 थी। अक्षांश 35.45 और लंबाई- 74.93, गहराई- 10 किमी थी। इसका सेंटर कारगिल था, जो लद्दाख से 148 किमी दूर है।

वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूंकप आया। रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता रही। भूकंप 12:10 बजे आया। जो अफगानिस्तान के 131 किमी दक्षिण में है।
यह भी पढ़ें- अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उठाया लद्दाख-मालदीव का मुद्दा, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दिया जवाब
वहीं, इससे पहले लेह-लद्दाख में भी धरती कांपी थी। भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक लेह क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप सुबह करीब 4.33 बजे 5 किमी की गहराई पर आया था।
भूकंप का केंद्र अक्षांश 34.73 और देशांतर 77.07 पर पाया गया था। हालांकि इलाकों से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं थी।
वहीं एजेंसी ने यह भी जानकारी दी थी कि जम्मू-कश्मीर के नजदीकी किश्तवाड़ जिले में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक, किश्तवाड़ में भूकंप देर रात करीब 1.10 बजे 5 किमी की गहराई पर आया था।
यह भी पढ़ें- Earthquake Hits Myanmar: म्यांमार में हिली धरती, पूर्वोत्तर भारत तक महसूस हुए भूकंप के झटके












Click it and Unblock the Notifications