Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE: लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2 दर्ज

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। इससे पहले मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना की गई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे। तो वहीं दूसरी ओर किसानों आंदोलन का आज 7वां दिन है, एक दिन पहले किसानों और सरकार के बीच वार्ता हुई है लेकिन अभी तक किसी भी बात पर सहमति नहीं बनी है।

 Breaking News Live

अगर मौसम की बात करें तो देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 20, 2024, 3:50 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार तड़के मौसम के करवट बदलने से कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। रात में गरज के साथ भारी बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।
Feb 20, 2024, 1:54 AM IST

राज्यपाल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राज्यपाल सीवी आनंद बोस के ओएसडी संदीप राजपूत ने कहा कि राज्यपाल ने हाल ही में संदेशखली का दौरा किया था। उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था और इसलिए हमें कई कॉल आ रहे हैं। राजभवन में एक शांति गृह और सुरक्षित घर खोला गया है। संदेशखाली के पीड़ितों को कोलकाता में रहने के लिए भोजन और पानी मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।
Feb 19, 2024, 10:20 PM IST

लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2

लद्दाख में आज रात 21:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जिनकी 5.2 तीव्रता दर्ज की गई है।
Feb 19, 2024, 7:50 PM IST

'पतझड़ में पत्तों के गिरने जैसा', INDIA एलायंस पर BJP

इंडिया एलायंस पर बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि इंडिया एलायंस कहां है?...यह बिल्कुल पतझड़ में पत्तों के गिरने और विकेट गिरने जैसा है...कोई नेता या नीति नहीं है। जनता देश के साथ है, वह पीएम मोदी के साथ खड़ी है।
Feb 19, 2024, 6:13 PM IST

'तेलंगाना में 5 अलग-अलग स्थानों से विजय संकल्प यात्राएं होगी शुरू'

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि बीजेपी राज्य में पांच अलग-अलग जगहों से विजय संकल्प यात्राएं शुरू करेगी। प्रत्येक यात्रा 3 से 4 संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा के दौरान स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों, महिलाओं और किसानों के साथ रोड शो और बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस चुनाव में लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर बीजेपी और पीएम मोदी का समर्थन करेंगे।
Feb 19, 2024, 4:30 PM IST

गुलाम नबी आजाद की सफाई

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, "मैंने ये कहा कि दिल्ली में सूत्रों से पता चलता है कि फारुख अबदुल्ला केंद्रीय नेतृत्व से मिलने का प्रयास करते हैं, लेकिन सिर्फ रात में। मैंने ये नहीं कहा कि वे मिले हैं"
Feb 19, 2024, 3:54 PM IST

सपा ने यूपी की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। अफ़ज़ाल अंसारी ग़ाज़ीपुर से चुनाव लड़ेंगे।
Feb 19, 2024, 2:57 PM IST

ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Feb 19, 2024, 2:16 PM IST

नई पार्टी बनाने पर क्या बोले मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाने की अटकलों के बारे में कहा, "मैंने सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है। वे जो चाहेंगे वो मुझे स्वीकार्य होगा। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वह राज्य या केंद्र में सत्ता में नहीं हैं। वह कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। और मैं उनका सब कुछ लौटा दूंगा।
Feb 19, 2024, 1:45 PM IST

ईडी के समन पर अरविंद केजरीवाल ने कहा

ईडी के समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कानून संगत जवाब दे रहे हैं। उन्होंने अब कोर्ट में केस कर दिया है, कोई भी नया समन जारी करने से पहले ED को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
Feb 19, 2024, 12:54 PM IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, "अभी बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आई, इधर से भी गई। जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा उस समय समाजवादी पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगी।"
Feb 19, 2024, 12:10 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आचार्य प्रमोद कृष्णम कहा कि हर किसी के पास देने के लिए कुछ न कुछ होता है लेकिन मेरे पास कुछ नहीं है। मैं सिर्फ अपनी भावना व्यक्त कर सकता हूं। अच्छा हुआ कुछ दिया नहीं, ज़माना ऐसा बदल चुका है कि आज के युग में अगर सुदामा श्री कृष्ण को एक पोटली चावल देते और वीडियो सामने आता तो सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल हो जाती और फैसला आता कि भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया था और भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे।"
Feb 19, 2024, 11:28 AM IST

पीएम मोदी— एक और पवित्र धाम की नींव रखी गई

​कल्कि धाम मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 'एक और पवित्र धाम की नींव रखी गई है। कुछ अच्छे काम मेरे लिए छोड़े गए हैं। संतों और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सभी अधूरे काम पूरे किए जाएंगे।
Feb 19, 2024, 11:21 AM IST

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा

​कल्कि धाम मंदिर के उद्घाटन समारोह में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन धर्म के सपने को पूरा करने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों संत यहां एकत्र हुए हैं। जब धरती पर अर्धम बढ़ता है तब कृष्ण जन्म लेते हैं। भगवान हर युग में आए हैं।
Feb 19, 2024, 11:16 AM IST

पिछले 10 वर्षों में हमने एक नया भारत देखा: सीएम योगी

संभल में कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''पिछले 10 वर्षों में हमने एक नया भारत देखा है। देश नए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।"
Feb 19, 2024, 10:59 AM IST

पीएम मोदी ने किया कल्कि धाम का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल में विधिवत अनुष्ठान के साथ कल्कि धाम की आधारशिला रखी। इससे पहले गर्भ गृह में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे।
Feb 19, 2024, 10:46 AM IST

पीएम मोदी कल्कि धाम के शिलान्यास में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल में हिंदू तीर्थस्थल कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद हैं।
Feb 19, 2024, 10:38 AM IST

कौन हैं कल्कि भगवान? क्यों कहलाते हैं रहस्यमयी? जानिए सबकुछ

Kalki Mandir Sambhal: आज देशवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है, आज के दिन पीएम मोदी संभल में कल्कि धाम मंदिर नींव रखने वाले हैं। आपको बता दें कि यूपी के संभल के एंकरा इलाके में भव्य कल्कि मंदिर बनने जा रहा है। इस मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट कर रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं।
Feb 19, 2024, 9:37 AM IST

'सनातन धर्म के लिए गर्व का क्षण'

कल्कि धाम के शिलान्यास पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, 'कल्कि धाम में पीएम मोदी को सुनने के लिए दुनिया इंतजार कर रही है, हमारे देश और सनातन धर्म के लिए यह गर्व का क्षण है'
Feb 19, 2024, 9:28 AM IST

अखिलेश यादव पर जयराम रमेश का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे'
Feb 19, 2024, 8:37 AM IST

किसान आंदोलन 7वां दिन: सरकार के साथ क्या-क्या हुई बात?

Farmers protest Day 7: किसानों की सरकार के साथ क्या-क्या हुई बात, अब सबकी निगाहें अगले कदम पर
Feb 19, 2024, 8:35 AM IST

कल्कि धाम मंदिर रखेंगे नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के संभल में कल्कि धाम मंदिर रखेंगे नींव, सुबह 10.30 बजे होगा कार्यक्रम।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+