अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के ये झटके अरुणाचल प्रदेश के तवांग से 42 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 दर्ज की गई है। भूकंप के ये झटके सुबह 9.46 बजे महसूस किए गए हैं। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें आज सुबह हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। भूकंप के ये झटके हरियाणा के रोहतक में महसूस किए गए हैं। भूकंप रात 1.50 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई है। हालांकि भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।इससे पहले 30 जुलाई को पड़ोसी राज्य पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी।
क्या करें भूकंप में
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।












Click it and Unblock the Notifications