मणिपुर-म्यांमार सीमा पर भूकंप के झटके, डरकर घरों से निकले लोग
नई दिल्ली। भारत-म्यांमार सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मणिपुर में इन झटकों को महूसस किया गया। भारत-म्यांमार सीमा पर आज रात 9 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 थी। मणिपुर में लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घरों से बाहर निकल गए। खबर लिखे जाने तक भूकंप के केंद्र की जानकारी नहीं मिल पाई है।

हालांकि अब तक किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं आई है। इससे पहले सितंबर में भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सितंबर में आए भूकंप की क्षमता रिक्टर पैमाने पर 4.4 थी, उस वक्त भूकंप का केंद्र मणिपुर के उखरुल जिले से करीब 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।












Click it and Unblock the Notifications