जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप के हल्के झटके, चार दिन तीसरी बार हुए महसूस
जम्मू। कश्मीर घाटी में रविवार शाम 6.06 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि पिछले चार दिनों में ये श्रीनगर में ये तीसरा हल्का भूकंप है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक, सोनम लोटस ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई और यह शाम 6.06 बजे दर्ज किया गया।

इस सप्ताह में तीसरी बार है जब जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले शुक्रवार शाम 6.55 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के मुरहोब से 27 किलोमीटर दूर था। कश्मीर भूकंप संवेदी क्षेत्र में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications