उत्तर प्रदेश: लखनऊ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 20 अगस्त: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ के आसपास के जिलों में भी ये झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप शनिवार की तड़के लखनऊ के उत्तर-उत्तर-पूर्व में आया था। भूकंप शुक्रवार की रात 1.12 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। भूकंप का केंद्र यूपी के लखनऊ से 139 किमी उत्तर-पूर्व में बहराइच के करीब बताया गया है।

earthquake

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने ट्वीट किया, 5.2 तीव्रता का भूकंप लखनऊ में 20-08-2022 की रात 01:12:47 बजे आया। जो 81.25 लंबा था। 82 किमी गहराई थी। वहीं 139 किसी के रेंज में महसूस किया गया।'' हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

हालांकि लोग घबरा जरूर गए थे, लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कई लोग घबराकर अपने घरों के बाहर भी निकल गए थे।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए, जो रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता के भूकंप की चपेट में आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+