निकोबार आइलैंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0

निकोबार आइलैंड में आज सुबह 5.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5 दर्ज की गई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इससे किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

earthquake


निकोबार आइलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। भूकंप के यह झटके आज सुबह 5.07 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 दर्ज की गई है। अभी तक इससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि धरती की सतह के नीचे कई तरह की प्लेट होती हैं जो लगातार चलती रहती हैं, जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

बता दें कि रविवार को एक नहीं बल्कि तीन भूकंप के झटके उत्तराखंड में महसूस किए गए थे। पहला भूकंप का झटका रविवार रा 12.45 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। इसका केंद्र भटवारी के पास सिरोर के जंगल में था। दूसरा भूकंप का झटका फिर से इसी इलाके में महसूस किया गया जबकि तीसरी झटका सुबह 10.10 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 1.8 दर्ज की गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी में था। बता दें कि उत्तरकाशी जोन 5 में आता है यहां पर भूकंप का खतरा सबसे अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+