Earthquake in mizoram: भूकंप के झटकों से कांपा मिजोरम, फिलहाल कोई जान-माल का नुकसान नहीं

मिजोरम में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। नगोपा इलाके में आज सुबह 1:08 बजे लोगों को झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस घटना की जानकारी दी है। फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पहले भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
बता दें कि मिजोरम के चंफाई में इसी साल अप्रैल के महीने में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई थी। नेशन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए थे।

Earthquake in mizoram

क्यों आता है भूकंप
दरअसल, धरती के भीतर कई प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं। इस सिद्धांत को अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं। इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है जिसे स्थल मंडल कहते हैं। पृथ्वी के इस भाग में कई टुकड़ों में टूटी हुई प्लेटें होती हैं जो तैरती रहती हैं। सामान्य रूप से यह प्लेटें 10-40 मिलिमीटर प्रति वर्ष की गति से गतिशील रहती हैं। हालांकि, इनमें कुछ की गति 160 मिलिमीटर प्रति वर्ष भी होती है।

वहीं जब भी यह प्लेटें गतिशील होती हैं तो यह आपस में टकरती हैं। इन प्लेटों के टकराने से ही तरंगे पैदा होती हैं। यही नहीं इन्हीं प्लेटों के एक-दूसरे से टकराने के बाद यह एक दूसरे के उपर चढ़ने लगती हैं जिसके परिणामस्वरूप भूकंप आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+