Earthquake: मेघालय में देर रात हिली धरती, आया 3.2 तीव्रता का भूकंप
दिल्ली के बाद नए साल में मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की वजह से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए।

मेघालय के नोंगपोह में रविवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। IMD के मुताबिक भूकंप के झटके एक जनवरी 2023 को रात करीब 11.28 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। अचानक धरती हिलने की वजह से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप से किसी भी जनहानि की खबर नहीं है।
आपको बता दें कि न्यू वर्ष यानि कि 2023 की शुरुआत भूकंप से ही हुई है। रविवार की रात में 1 बजकर 20 मिनट पर भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी वजह से लोग डर से बाहर निकल आए थे। भूकंप से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई थी।
Recommended Video

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आए भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई थी। लोगों के मुताबिक जिस वक्त वे नए वर्ष का सेलिब्रेशन कर रहे थे, उसी वक्त अचानक से झटके महसूस हुए। जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। जिसकी वजह से बाहर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
वहीं, अचानक से धरती के हिलने से बच्चों में भी चीख-पुकार मच गई थी। साथ ही बच्चे डर भी गए थे। जानकारी के मुताबिक भूकंप रात में 1 बजकर 20 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा का बेरी क्षेत्र था। बता दें कि एक दिन में दो देश में दो बार भूकंप आ चुका है।
ये भी पढ़ें- कोरोना, भूकंप, बाढ़, सूखा, जंगल में आग... चीन में आए कई संकट, शी जिनपिंग ने भी माना बुरा रहा साल 2022












Click it and Unblock the Notifications