Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना, भूकंप, बाढ़, सूखा, जंगल में आग... चीन में आए कई संकट, शी जिनपिंग ने भी माना बुरा रहा साल 2022

पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है जब जिनपिंग ने देश में कोविड की मौजूदा स्थिति पर लोगों को संबोधित किया है। इससे पहले सोमवार को, उन्होंने ‘लोगों के जीवन की प्रभावी ढंग से रक्षा’ करने के उपायों का आह्वान किया था।

Xi Jinping delivers a New Year address

Recommended Video

    China Coronavirus: Corona के कहर के बीच क्या बोले चीनी राष्ट्रपति xi Jinping | वनइंडिया हिंदी *News

    Image: PTI

    3 साल पहले यही वो समय था जब दुनिया ने पहली बार कोरोना का नाम सुना था। चीन वह पहला देश था जो इसका सामना कर रहा था। 2019 में शुरू हुई यह आपदा 2023 में भी जारी है। चीन इस वक्त कोरोना विस्फोट का सामना कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर दिन लाखों कोरोना के नए केस आ रहे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार 31 दिसंबर को नए साल के संबोधन में कोरोना की मार झेल रहे अपने देशवासियों से कहा कि चीन 'कठिन चुनौतियों' का सामना कर रहा है क्योंकि यह अपनी COVID-19 प्रतिक्रिया में 'एक नए चरण' में प्रवेश कर रहा है।

    राष्ट्र के नाम शी जिनपिंग का आखिरी संबोधन

    राष्ट्र के नाम शी जिनपिंग का आखिरी संबोधन

    Image: File

    शी जिनपिंग ने राष्ट्र के नाम अपने नए साल के संबोधन में कहा, ‘हम अब कोविड प्रतिक्रिया के एक नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं जहां कठिन चुनौतियां बनी हुई हैं।' कोविड की प्रतिक्रिया की प्रक्रिया को ‘कठिन चुनौतियां' कहते हुए जिनपिंग ने कहा, "असाधारण प्रयासों के साथ हमने अभूतपूर्व कठिनाइयों और चुनौतियों पर विजय हासिल की है। यह किसी के लिए भी आसान यात्रा नहीं रही।" पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है जब जिनपिंग ने देश में कोविड की मौजूदा स्थिति पर लोगों को संबोधित किया है। इससे पहले सोमवार को, उन्होंने ‘लोगों के जीवन की प्रभावी ढंग से रक्षा' करने के उपायों का आह्वान किया था।

    'दिखाई दे रही उम्मीद की नई किरण'

    'दिखाई दे रही उम्मीद की नई किरण'

    Image: File

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा, महामारी की रोकथाम और नियंत्रण एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। अफसर, जनता, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता हर कोई कोरोना से मुकाबले के लिए मजबूती से डटा हुआ है। अभी महामारी को रोकने और कंट्रोल करने के लिए और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। आइए इसे पार करने के लिए हम एक और कोशिश करें क्योंकि दृढ़ता और एकजुटता का मतलब ही जीत होता है।

    'जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता'

    'जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता'

    Image: File

    शी जिनपिंग ने कहा कि कोरोना के आने के बाद से हमने लोगों के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। हमने लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की अधिकतम संभव सीमा तक रक्षा करने के लिए कोविड के खिलाफ कड़े और जरूरी कदम उठाए हैं। कोरोना की वजह से जिंदगी के प्रति सुरक्षा को एक नया आयाम मिला है। नए दौर में प्रवेश करने के साथ ही हमें अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने चीन की कोविड नीति का भी जिक्र किया। शी ने कहा कि देश ने बड़े पैमाने पर परीक्षण किया। हमने 3 साल तक जारी जीरो कोविड पॉलिसी को भी खत्म कर दिया।

    2022 चीन के लिए अच्छा नहीं रहा

    2022 चीन के लिए अच्छा नहीं रहा

    Image: File

    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि बीता साल हमारे लिए अच्छा नहीं रहा। हमने 2022 में भूकंप, बाढ़, सूखा और जंगल की आग समेत कई प्राकृति आपदाओं को झेला है। हमने काम करने वाली जगहों पर दुर्घटनाओं का सामना किया। इन सबके बीच मुसीबतों का सामना करने के लिए हम एक साथ रहे। संकट में दूसरों की मदद करने के लिए जीवन का बलिदान तक दे दिया। जिनपिंग ने अपने नागरिकों से कहा कि चीन, इतिहास के सही तरफ खड़ा है। इसके साथ ही जिनपिंग ने 2022 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफलतापूर्वक आयोजन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इतनी मुश्किलों के बावजूद चीन वित्त की दुनिया में नंबर-2 पर बना हुआ है। चीनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सकल घरेलू उत्पाद पूरे वर्ष के लिए 120 ट्रिलियन युआन से अधिक होने की उम्मीद है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+