जम्मू कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए, श्रीनगर के पास रहा केंद्र
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह करीब 8.16 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है। वहीं भूकंप का केंद्र श्रीनगर के पास रहा है। जम्मू कश्मीर सरकार के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के मुताबिक मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र गांदरबल से 7 किमी साउथ-ईस्ट और श्रीनगर से 14 किमी नॉर्थ के बीच था। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप
बता दें इससे एक दिन पहले ही राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 मापी गई। इसमें किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसका सेंटर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर 18 किलोमीटर नीचे था।
आपको बता दें कि बीते दो माह से दिल्ली-एनसीआर में लगातार भूंकप आ रहे हैं। अभी 3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। इससे पहले 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता थी 2.1 रिक्टर स्केल












Click it and Unblock the Notifications