दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता थी 2.1 रिक्टर स्केल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 मापी गई। इसमें किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसका सेंटर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर 18 किलोमीटर नीचे था। आपको बता दें कि बीते दो माह से दिल्ली-एनसीआर में लगातार भूंकप आ रहे हैं। अभी 3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। इससे पहले 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।













Click it and Unblock the Notifications