मिजोरम के चंफई में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। मिजोरम में भारत म्यांमार सीमा पर स्थित चंफई जिले में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फ़ॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मिजोरम के इस इलाके में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

earthquake hits Champhai Mizoram Magnitude 3.1 earthquake hits Champhai in Mizoram

बुधवार को दुनिया के कई हिस्सों से भूकंप की खबरें आई हैं। न्‍यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में बुधवार को भूकंप के तेज झटके आए हैं। बुधवार शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर न्‍यू कैलीडोनिया के निकट भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के समुद्र तट से कई मील दूर था। यहां तक की यह जमीन से कई मील दूर समुद्र में महसूस किया गया। भूकंप सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 7.9 मापी गई।

पश्चिमी इंडोनेशिया में बुधवार को समुद्र के भीतर भूकंप के तेज झटके आए। हालांकि इस झटके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.2 थी और समुंद्र के अंदर 10 किलोमीटर अंदर था। इसका केंद्र सुमात्रा द्वीप के बेंगकुलू प्रांत के बेंगकुलू शहर के दक्षिणी-दक्षिणपश्चिम में था।

चमोली में तबाही के बीच अब इस राज्य में आए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+