चमोली में तबाही के बीच अब इस राज्य में आए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में रविवार को आई प्राकृतिक आपदा के बीच असम में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, असम के नगांव में सोमवार दोपहर रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप भारतीय समयानुसार 1:49 PM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इससे पहले जनवरी मे असम के डिब्रीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Recommended Video

      Uttarakhand Glacier Burst: Chamoli में Tunnel में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी | वनइंडिया हिंदी
      An earthquake with a magnitude of 3.7 on the Richter Scale hit Nagaon, Assam

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार दोपहर आए भूकंप के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दहशत के मारे घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि भूकंप के हल्के झटकों के चलते किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों के भीतर भारत के कई हिस्सों से लगातार भूकंप की खबरें सामने आ रही हैं। इससे कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से भी धरती के हिलने की खबर आई थी।

      उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अबतक के राहत और बचाव कार्य के दौरान चमोली जिला पुलिस ने अब तक 19 शव मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अभी भी 202 से अधिक लोग लापता हैं। रात में भी बचाव कार्य जारी रहा। नुकसान का आकलन जारी है। इस बीच खबर है कि ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन के पास एक झील बन गई है। अब इस झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

      गौरतलब है कि चमोली हादसे के वक्त मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालत न पैदा हो जाए, इसलिए बांध के पानी को रोक दिया गया था। हालांकि, अब बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इस आपदा से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट और एनटीपीसी प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे करीब 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+