जम्मू कश्मीर में आ सकता है 8 तीव्रता का भूंकप, लाखों जीवन पर संकट
नई दिल्ली। भारत में बड़ा भूकंप बड़ी तबाही ला सकता है, हाल ही में किये गये एक सर्वे की मानें तो भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 होगी। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में आयेंगे जो लाखों लोगों के जीवन को तितर-बितर कर सकती है। भूकंप के लिहाज से भारत के टॉप 10 खतरनाक शहर

वैज्ञानिकों की मानें तो रियासी फॉल्ट के चलते यह भूकंप जम्मू-कश्मीर में आ सकता है। जम्मू-कश्मीर के भूगर्भीय मैपिंग से जो संकेत मिले हैं उसके अनुसार यहां भूकंप आ सकता है। जम्मू कश्मीर सिस्मिक जोन-5 में आता है और इस जोन में सबसे ज्यादा भूकंप की आशंका रहती है। Video: जब आएगा एक भूकंप और होंगी चार करोड़ मौतें
जम्मू कश्मीर में अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता गेविलोट के अनुसार कश्मीर में रिआसी फॉल्ट सक्रिय हो गये हैं। लंबे समय से इस प्लेट के नहीं खिसकने की वजह से आशंका है कि ये अब खिसकने शुरु होंगे जिसके चलते भूकंप आ सकता है।
शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्हें इन फॉल्ट के भूतर भूकंपीय गतिविधियों के पुख्ता सबूत मिले हैं जो इस इलाके में भूकंप ला सकते हैं। गेविलोट के अनुसार हजारो साल से यह फॉल्ट अपनी जगह से हिला नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में रियासी फॉल्ट सबसे ज्यादा सक्रिय फॉल्ट है। लेकिन पिछले समय के आंकड़ों को देखे तो यहां सबसे कम भूकंप आये हैं। उन्होंने यह कहा कि सवाल यह नहीं है कि यह होगा बल्कि कब होगा।












Click it and Unblock the Notifications