Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

EAGLE: चुनाव आयोग की भी निगरानी की तैयारी में कांग्रेस? दिल्ली में वोटिंग से पहले गठित किया 'सशक्त' पैनल

EAGLE Congress panel: देश भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग (Election Commission of India) को मिली हुई है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने रविवार को 8 सदस्यीय एक समिति गठित की है, जो निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के संचालन की भी निगरानी करेगा, कम से कम कांग्रेस की ओर से जारी बयान से तो यही लग रहा है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से एक चिट्टी जारी करके इस पैनल के गठन की जानकारी दी है, जिसे एंपावर्ड एक्शन ग्रुप ऑफ लीडर्स एंड एक्सपर्ट (EAGLE-Empowered Action Group of Leaders and Experts) का नाम दिया गया है।

eagle congress panel

EAGLE Congress panel: पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व को रिपोर्ट देगा यह पैनल

'EAGLE' का अगर हिंदी में अनुवाद करें तो इसका मतलब है- 'नेताओं और विशेषज्ञों का सशक्त कार्य समूह'। कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार यह ग्रुप पहले महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को देखेगा और जल्द से जल्द इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट नेतृत्व को सौंपेगा।

EAGLE Congress panel: कांग्रेस के सशक्त कार्य समूह में शामिल 8 नेता और एक्सपर्ट कौन हैं?

1) अजय माकन
2) दिग्विजय सिंह
3) अभिषेक सिंघवी
4) प्रवीण चक्रवर्ती
5)पवन खेड़ा
6) गुरदीप सिंह सप्पल
7) नितिन राउत
8) चल्ला वामशी चंद रेड्डी

EAGLE Congress panel: दिल्ली चुनाव के दौरान भी ECI पर नजर रखने का संकेत

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'EAGLE' अन्य राज्यों में पहले हो चुके चुनावों का भी विश्लेषण करेगा और देश में आगामी चुनावों और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के संचालन से संबंधित अन्य सभी मुद्दों की भी सक्रिय रूप से निगरानी करेगा।

दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी, 2025 को मतदान होना है, इसलिए कांग्रेस के इस कदम की अहमियत बढ़ गई है। खासकर इसमें आने वाले चुनावों को लेकर भी पार्टी का नजरिया स्पष्ट कर दिया गया है।

EAGLE Congress panel: हाल ही में भारतीय चुनाव व्यवस्था को 'गंभीर समस्या' बता चुके हैं राहुल गांधी

यहां गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस के अघोषित सर्वेसर्वा और लोकसभा में नेता विपक्षी राहुल गांधी ने पिछले महीने ही आरोप लगाया था कि देश की चुनाव प्रणाली के साथ 'गंभीर समस्या' है और चुनाव आयोग को मतदान में पारदर्शिता सुनिश्चित रखने की जरूरत है। कांग्रेस और विपक्ष में उसके सहयोगी लगातार इस तरह के आरोप लगाते रहे हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'कुछ न कुछ गड़बड़ी'हुई थी।

EAGLE Congress panel: राहुल ने महाराष्ट्र में 5 महीने में करीब एक करोड़ वोटर बढ़ जाने का किया था दावा

ऐसे में कांग्रेस ने जिस तरह की सशक्त समिति गठित की है, उससे यही लग रहा है कि यह राहुल गांधी की 'आशंकाओं और संदेहों' को मिटाने के इरादे से ही बनाई गई है।

राहुल गांधी ने 15 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र में करीब एक करोड़ मतदाता बढ़ गए, लेकिन चुनाव आयोग न तो विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहा है और न ही मतदाता सूची ही दे रहा है।

EAGLE Congress panel: बार-बार चीजें स्पष्ट करने के बाद भी विपक्ष के निशाने पर रह रहा है चुनाव आयोग

वैसे तथ्य यह है कि चुनाव आयोग हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में भी विपक्ष के तमाम दावों पर अपना पक्ष साफ कर चुका है, लेकिन लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने अब चुनाव आयोग के खिलाफ भी औपचारिक तौर पर मोर्चा खोल दिया है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा पर 'यमुना के पानी में जहर मिलाने' के आरोप लगाने के बाद चुनाव आयोग की ओर से सबूत मांगे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ ही राजनीति करने का आरोप लगा चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+