Maharashtra: क्या संजय राउत छोड़ने वाले हैं उद्धव ठाकरे का साथ? कैबिनेट मंत्री का कांग्रेस से गुफ्तगू का दावा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने रविवार को दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दाहिने हाथ संजय राउत की कांग्रेस में शामिल होने की बातचीत चल रही है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत पार्टी के सबसे सक्रिय नेता रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव में उद्धव की पार्टी की करारी हार के बाद प्रदेश की राजनीति में उनको लेकर कई तरह की अटकलें लगती रही हैं।

बीजेपी नेता का कहना है कि संजय राउत की राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल खत्म होने वाला है और उद्धव ठाकरे की पार्टी के पास इतने विधायक नहीं हैं, जिससे कि उन्हें फिर से राज्यसभा में भेजा जा सके। बता दें कि 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 288 सीटों वाले सदन में शिवसेना (यूबीटी) के सिर्फ 20 विधायक ही जीते थे।

maharashtra politics

Maharashtra Politics: संजय राउत की कांग्रेस में शामिल होने की बात चल रही है- नितेश राणे

नितेश राणे ने मीडिया से कहा है, 'राउत को सामना (उद्धव ठाकरे की पार्टी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह कितने दिनों तक शिवसेना (यूबीटी) में रहने वाले हैं। उन्हें उस नेता के बारे में लिखना चाहिए, जिनसे कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में उनकी बात चल रही है। उन्हें इस मुद्दे पर बयान भी देना चाहिए।'

Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच 'तनावपूर्ण संबंध'के राउत के दावे के बाद बोले राणे

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस रिपोर्ट के साथ कहा है कि इस मामले में काफी कोशिशों के बावजूद राउत की प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है। राणे ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब राउत दावा कर रहे हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, जिसकी वजह से राज्य सरकार का काम प्रभावित हो रहा है।

रविवार को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के साप्ताहिक कॉलम रोकठोक में राउत ने दावा किया है कि फडणवीस और शिंदे के बीच 'तनावपूर्ण संबंध' की वजह से राज्य की प्रगति बाधित हो रही है। राउत का दावा है कि शिवसेना नेता शिंदे इस बात को अभी तक नहीं पचा पा रहे हैं कि वह विधानसभा चुनावों के बाद फिर से सीएम नहीं बन पाए हैं,और यह बात फडणवीस भी खूब समझते हैं।

Maharashtra Politics: कांग्रेस की सहयोगी है शिवसेना (यूबीटी)

उद्धव की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय स्तर पर दोनों विपक्षी इंडिया ब्लॉक में शामिल हैं।

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) में राउत को लेकर नाराजगी की भी लगती रही हैं अटकलें

वैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद उद्धव अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुख्यमंत्री फडणवीस से भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मिल आए हैं। लेकिन, उस बैठक में राउत की अनुपस्थिति के बाद से पार्टी के अंदर उनकी स्थिति को लेकर तरह-तरह की कयासबाजियां भी लगती रही हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों ने भी पार्टी के अंदर राउत को लेकर बहुत ही ज्यादा नाराजगी का दावा किया है। ऐसी स्थिति में नितेश राणे का दावा सनसनीखेज जरूर है, लेकिन उन्हीं अटकलबाजियों को और ज्यादा हवा दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+