DUSU अध्यक्ष की डिग्री को लेकर थिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के नए अध्यक्ष अंकिव बैसोया की डिग्री को लेकर जारी विवाद अब धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में जाते हुए दिखाई दे रहा है। क्योंकि थिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय के वीसी के मुर्गन ने इस बात से इनकार कर दिया है कि इस संबंध में उनको डीयू से कोई पत्र उनको मिला है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उनको कोई भी लेटर नहीं मिला है।

DUSU president Ankiv Baisoya fake marksheet case, Thiruvallur University VC refused to received letter from DU

इधर दिल्ली यूनिवर्सिटी के बुद्धिस्ट डिपार्टमेंट का कहना है कि अंकिव की डिग्री की जांच के लिए उसने तमिलनाडु के थिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। जिस पर वह जल्द फैसला करेगा कि डिग्री फर्जी या फिर असली। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वह अंकिव के छठवें सेमेस्टर की डिग्री की जांच के लिए थिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय को पत्र लिखा है।इसके बाद थिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने थोड़ा टाइम लेने की बात कही थी।

इधर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अक्षय कुमार ने कहा है कि फर्जी मार्कशीट का यह मामला आज से 8 महीने पहले ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन के ध्यान में लाया गया था लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।एनएसयूआई ने थिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय को लेकर कहा है कि उसने फर्जी मार्कशीट को लेकर विश्वविद्याल को एक पत्र लिखा था। इस पर थिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट हेड के.टी.एस सारव ने कहा है कि हमे अपनी जांच की जरूरत है। इसके बाद हम अपनी रिपोर्ट डीयू को भेज देंगे।

यह भी पढ़ें- DUSU फर्जी डिग्री विवाद: अध्यक्ष अंकिव बसोया को नहीं याद बैचलर्स में पढ़े विषयों के नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+