DUSU फर्जी डिग्री विवाद: अध्यक्ष अंकिव बसोया को नहीं याद बैचलर्स में पढ़े विषयों के नाम

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले एबीवीपी उम्मीदवार अंकिव बसोया पर फर्जी डिग्री के सहारे डीयू में एडमिशन लेने का आरोप लगा है। एनएसयूआई ने अंकिव बसोया की बैचलर की डिग्री को फर्जी बताया और डीयू के वाइस चांसलर को खत लिख उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले एबीवीपी उम्मीदवार अंकिव बसोया पर फर्जी डिग्री के सहारे डीयू में एडमिशन लेने का आरोप लगा है। एनएसयूआई ने अंकिव बसोया की बैचलर की डिग्री को फर्जी बताया और डीयू के वाइस चांसलर को खत लिख उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर अंकिव बसोया ने इस पूरे विवाद को विपक्ष की चाल बताया। हालांकि जब उनसे उनके बैचलर्स के विषयों के बारे में पूछा गया, तो बसोया को कुछ याद नहीं रहा।

अपने विषय ही भूल गए अंकिव बसोया

अपने विषय ही भूल गए अंकिव बसोया

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकिव बसोया को बैचलर्स में पढ़े अपने विषय याद ही नहीं हैं। बसोया ने तिरुवल्लुर यूनिवर्सिटी से बैचलर्स किया है। कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई ने उनकी डिग्री को फर्जी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में जब बसोया से हाल ही में उनके बैचलर्स के विषयों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें विषय याद नहीं है। बसोया ने कहा, 'मैंने अंग्रेजी समेत कई विषय पढ़े थे, लेकिन बाकी विषय याद नहीं है।'

एनएसयूआई ने लगाया फर्जी डिग्री का आरोप

एनएसयूआई ने लगाया फर्जी डिग्री का आरोप

अंकिव बसोया को हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष चुना गया है। भाजपा के छात्र संगठन के उम्मीदवार बसोया ने एनएसयूआई और आइसा-सीवाईएसएस के उम्मीदवारों को हराकर जीत दर्ज की। हाल ही में एनएसयूआई ने बसोया पर आरोप लगाया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए बसोया ने फर्जी डिग्री का सहारा लिया। एनएसयूआई की ओर से जारी बयान में कहा कि बासोया ने एमए (बुद्धिस्ट स्टडीज) के लिए जो मार्कशीट दिया है , लेकिन तिरुवल्लुर यूनिवर्सिटी साफ किया है कि उनके पास इस नाम से किसी स्टूडेंट ने दाखिला नहीं लिया था और उस सीरियल नंबर के मार्कशीट उनकी रिकॉर्ड में नहीं है।

अंकिव बसोया ने बताया प्रोपगैंडा

अंकिव बसोया ने बताया प्रोपगैंडा

बुधवार को एनएसयूआई ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश त्यागी को खत लिखकर बसोया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई ने बसोया के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि, बासोया ने एनएसयूआई के आरोपों को एक प्रोपगैंडा बताया। बसोया ने कहा, 'एनएसयूआई चुनाव हारने के बाद मेरे खिलाफ हर रणनीति अपनाने की कोशिश कर रहा है। मैं 2013 और 2016 के बीच तिरुवल्लुवार विश्वविद्यालय में छात्र था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+