सोनिया गांधी ने कर्नाटक के भीमनाकोली मंदिर में की दशहरा पूजा, गुरुवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' में होंगी शामिल
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर। पूरे भारत में दशहरे का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के एचडी कोटे विधानसभा के बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में दशहरा पूजा की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे। सोनिया गांधी के दशहरा पूजा का फोटो समाचार एजेंसी ANI की तरफ से शेयर किया गया है।

Congress interim President Sonia Gandhi offered Dussehra Prayers at Bheemanakolli Temple in Begur Village in HD Kote Assembly, Karnataka pic.twitter.com/LdK4FdkMrC
— ANI (@ANI) October 5, 2022
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची हैं कर्नाटक
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचीं हैं। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव इस वक्त कर्नाटक के दक्षिणी राज्य में है। हालांकि, 26वें दिन के बाद से यात्रा को दो दिन के लिए दशहरे के सेलिब्रेशन की वजह से रोका गया है। यात्रा के 27वें दिन की शुरुआत गुरुवार को होगी।
26वें दिन मठ, मस्जिद और चर्च में गए थे राहुल गांधी
इससे पहले यात्रा के 26वें दिन राहुल गांधी ने एक ही दिन में मठ, मस्जिद और चर्च का दौरा किया था। 26वें दिन यानि कि सोमवार को राहुल गांधी सबसे पहले मैसूर स्थित सुत्तूर मठ गए। यहां उन्होंने द्रष्टा श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मैसूर स्थित मस्जिद-ए-आज़म का दौरा किया। वहीं, तुरंत बाद वह सेंट फिलोमेना चर्च गए।
लंबे समय बाद कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया गांधी
सोनिया गांधी लंबे समय बाद कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी जब गुरुवार को यात्रा से जुड़ेंगी तो बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे पहले सोनिया गांधी लंदन में इलाज कराने के लिए गईं थीं। आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पार्टी के उत्थान के लिए की गई है। पार्टी का मानना है कि इस यात्रा से कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनावों में फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- राजस्थान को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी में हुई लंबी बातचीत, इन विकल्पों पर किया गया विचार विमर्श












Click it and Unblock the Notifications