कोहरे का कहर: दिल्ली की 20 ट्रेनें लेट, कई फ्लाइट्स भी डिले
भारत के कई हिस्से ठंड और शीतलहर की चपेट में है। कोहरे का कहर यातायात को बाधित कर रहा है। आज, 8 जनवरी को दिल्ली क्षेत्र में 20 ट्रेनें देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण देरी से पहुंचीं।
वहीं, खराब विजिबिलिटी का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। कई उड़ाने कोहरे के कारण डिले हो रही हैं। जबकि कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है।

हरियाणा में तापमान गिरने के बाद सोमवार को अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट की स्थिति है।
यह भी देखें: Weather: उत्तर भारत गलन भरी ठंड से परेशान, दक्षिण में बारिश ने जीना किया मुहाल, IMD का अपडेट डराने वाला
15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 6 घंटे तो 12413 अजमेर कोटा पूजा एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं, 12414 जम्मूतवी अजमेर एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे लेट है जबकि 12447 मानिकपुर निजामुदीन एक्सप्रेस साढ़े 4 तो 12801-पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है।
बात करें फ्लाइट्स की तो रविवार को पटना के 10 विमानो का अराइवल और डिपार्चर रद्द रहा जबकि 14 विमान लेट रहे। स्पाइस जेट की दिल्ली से दरभंगा जा रही एक फ्लाइट को खराब विजिबिलिटी के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं उतारा गया। इस फ्लाइट को पटना के लिए डायवर्ट किया गया।
यह भी देखें: Weather Updates: उत्तर भारत में Cold Day, हरियाणा, दिल्ली में 2 दिन भारी, MP में बारिश का अलर्ट
घने कोहरे के कारण रविवार को हवाई और रेल यातायात बाधित रहा, क्योंकि चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं और 10 उड़ानें विलंबित हुईं।
बेंगलुरु, मुंबई और जयपुर से उड़ानों के आगमन में दो से तीन घंटे से अधिक की देरी हुई जबकि प्रस्थान 40 मिनट से 1.5 घंटे की देरी से हुआ। दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 43 मिनट की देरी से आई। चियाल-सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि सुबह दृश्यता महज 300 मीटर थी। रनवे विज़ुअल रेंज (आरवीआर) 1,000 मीटर दर्ज की गई।
यह भी देखें: Weather Updates: उत्तर भारत में Cold Day, हरियाणा, दिल्ली में 2 दिन भारी, MP में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अगले दो दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जो बाद में धीरे-धीरे कम हो जाएगा। अनुमान है कि दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
यह भी देखें: Indore Weather News: इंदौर में रात में हुई तेज बारिश, बड़ी कड़ाके की ठंड, तापमान 13 डिग्री से नीचे पहुंचा












Click it and Unblock the Notifications