Weather: उत्तर भारत गलन भरी ठंड से परेशान, दक्षिण में बारिश ने जीना किया मुहाल, IMD का अपडेट डराने वाला
Weather Updates: कड़कड़ाती ठंड ने उत्तर भारत के लोगों का जाीना मुहाल किया हुआ है, कोहरे और शीत लहर ने इंसान को बुरी तरह से परेशान किया हुआ है। लोग ऊपरवाले से ठंड के कम होने की दुआएं मांग रहे हैं।

बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में प्रचंड ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है तो वहीं शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
कई राज्यों में 'कोल्ड वेव' अलर्ट जारी
उत्तर भारत के कई राज्यों में 'कोल्ड वेव' अलर्ट जारी है , कोहरे के कारण आज भी भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें और उड़ानें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं , आज यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
आज भी हवा जहरीली बनी हुई है
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 369 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 337 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 380 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 379 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -369 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 351 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -326 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
दक्षिण में बारिश ने किया दुखी
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु में जमकर बारिश हो रही है, चेन्नई समेत कई जिले इस वक्त भारी बारिश की चपेट में हैं लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने के कारण राज्य के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
कई राज्यों मे कोहरे का अलर्ट जारी
कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की बरसात हो सकती हैं जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में कोहरे काअलर्ट जारी है।
कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार हैं
हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार हैं और इसलिए लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि वो घर से निकलते वक्त मौसम अपडेट लेकर ही निकलें।
Strong Easterly/Northeasterly Winds are prevailing in lower tropospheric levels with the favourable conditions for moisture incusrsion from Bay of Bengal over Tamil Nadu leading to current spell of rainfall over the region. @moesgoi @ndmaindia @DDNewslive @airnewsalerts pic.twitter.com/CkNqnMipPH
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications