Coronavirus के चलते उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल बंद, सरकार ने दिए आदेश

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बुधवार को महामारी घोषित होने के बाद और भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मालमों को देखते हुए केंद्र सरकार कई बड़े कदम उठा रहा है। कई राज्यों में कोरोना वायरस के चलते स्कूल और सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है जहां अक्सर भीड़ होती है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी अपने राज्यों में महामारी के संभावित विस्तार को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

Due to Coronavirus, all schools in Uttarakhand are closed till march 31

उत्तराखंड स्कूल शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य में 31 मार्च तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिन शैक्षिक संस्थानों में परीक्षाएं चल रही हैं वो परीक्षा समाप्त होने तक खुले रहेंगे। बता दें कि उत्तराखंड के अलावा दिल्ली सरकार ने भी स्कूल और सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। भारत में कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हेल्पाइन नंबर जारी किया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में 31 मार्च तक सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी गुरुवार को बताया कि राज्य में कोरोना से संक्रमित दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें से एक मुंबई और एक ठाणे से का मामला सामने आया है। राजेश टोपे के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 14 मामले सामने आए हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश का स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि 6 मार्च 2020 को इटली से नेल्लोर लौटे एक व्यक्ति COVID19 से ग्रस्त पाया गया है। वायरस से प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले पांच लोगों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+