नशे की हालत में टीवी एक्ट्रेस ने 7 वाहनों को ठोका, पुलिस से भी की हाथापाई

मुंबई। मुंबई के सांताक्रूट में एक टीवी एक्ट्रेस रूही शैलेश कुमार सिंह ने अपनी कार से सात अन्य वाहनों को बुरी तरह ठोक दिया। एक्ट्रेस नशे की हालत में थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह की है जब 30 साल की रूही ने नशे की हालत में अपनी कार को दूसरी कार में ठोक दिया। इस घटना में कुल 4 टू व्हीलर और 3 कारों को नुकसान पहुंचा है हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है।

गाड़ियों को टक्कर मारती चली गईं नशे में धुत रूही

गाड़ियों को टक्कर मारती चली गईं नशे में धुत रूही

देर रात 2 बजे ऐसी दुर्घटना को अंजाम देने के बाद रूही का वहां जमा लोगों के साथ बहस करते हुए एक वीडियो भी सामने आया था। एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। रूही के साथ उनके दो दोस्त राहुल और राजेश भी थे। रूही बुरी तरह नशे में थीं। रूही को लेकर पुलिस के साथ बदतमीजी और हाथापाई की खबर भी सामने आई है।

पुलिस का बैज छीनकर की बदतमीजी

पुलिस का बैज छीनकर की बदतमीजी

स्पॉटबाय की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक इस घटना से पहले रूही अपने दोस्त राजेश और राहुल के साथ बांद्रा के लिंकिंग रोड पर मौजूद एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं, उन्हें वहां क वाशरूम यूज करना था। रेस्टोरेंट बंद हो चुका था लेकिन रूही उसे खोलने के लिए स्टाफ से लड़ने लगीं।

ऐसे में उन्होंने स्टाफ के साथ मारपीट भी की। रेस्टोरेंट स्टाफ ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जब रूही को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

पुलिस कान्सटेबल को मारा थप्पड़

पुलिस कान्सटेबल को मारा थप्पड़

इस पूरी घटना का जब वीड‍ियो बनाया गया तो एक्ट्रेस ने कॉन्स्टेबल लक्ष्मीकांत का मोबाइल छीनकर थप्पड़ मार द‍िया। रूही के साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने भी पुल‍िस को धक्का द‍िया। जानकारी है कि रूही की कार को जब्त कर लिया गया है। उनके दोनों दोस्तों को अरेस्ट कर लिया गया है लेकिन देर रात महिला कांस्टेबल के साथ न होने के चलते रूही को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के सिरोह में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+