राजस्थान के सिरोह में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Sirohi News, सिरोही। सिरोही जिले के आबूरोड में ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि कार पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sirohi accident

दरअसल, कार गुजरात के मेहसाणा से आ रही थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो अनियंत्रित होकर आबूरोड पर ट्रक से टकरा गई। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयीा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कार से 50 हजार रुपये कैश मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आबूरोड से मेहसाणा जा रही कार को फोरलेन पर ओर-डेरना कट के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार विपुलकुमार उर्फ लाला (22) पुत्र नारायणदास प्रजापति निवासी पिपलकी मेहसाणा व हसाणा निवासी नीलेश पटेल (25) पुत्र बाबू भाई पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। नरेन्द्र पुत्र रमेश प्रजापति पाटन पिपलकी निवासी व मुकेश पुत्र रमनभाई प्रजापति बालियासर मेहसाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां दो घायलों का उपचार जारी है। मौके पर सदर थाने के एसआई पूनमसिंह व हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे और अग्रिम कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+