शराब पीकर शेर के बाड़े में कूदने वाले शख्स को मिली ये सजा
हैदराबाद। नशे की हालत में शेर के बाड़े में कूदने वाले एक शख्स को कोर्ट ने चार महीने जेल की सजा सुनाई है। घटना इस साल मई में हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क की है।

बीते शनिवार को कोर्ट ने 35 वर्षीय आरोपी मुकेश को आईपीसी की संबंधित धाराओं और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत दोषी करार दिया था। कोर्ट ने आरोपी को चार महीने जेल की सजा सुनाते हुए 100 रुपये जुर्माना भी लगाया।
तो जेल में नहीं रहेगा आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सजा की अवधि पहले ही जेल में पूरी कर ली है, ऐसे में उसे अब जेल में नहीं रहना पड़ेगा।
अफ्रीकी शेर के बाड़े में कूदा था
राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला मुकेश 22 मई को नशे की हालत में अफ्रीकी शेर के बाड़े में कूद गया था। उसे सिक्योरिटी गार्ड ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह माना नहीं। हालांकि उसे शेर के बाड़े से सुरक्षित निकाल लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications