भौंकने से बौखलाए व्यक्ति ने 9 पिल्लों को मार डाला, पुलिस ने दर्ज की FIR
चेन्नई। तमिलनाडु में एक व्यक्ति पिल्लों के भौंकने से इतना परेशान हुआ कि उसने 9 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला। मामला मीनामबकम के अनकपुथुर का है। जहां पर सोमवार रात कंस्ट्रक्शन साइट पर शराब के नशे में चूर मजदूर ने कुत्तों को लाठी से पीटकर मार डाला। आरोपी की पहचान गुना (35) के तौर पर हुई है।

गुना दूध बेचने का काम करता है। गुना के खिलाफ उनके पड़ोसी एम कार्तिक ने एफआईआर दर्ज कराई। मल्टीनैशनल कंपनी में काम करने वाले कार्तिक ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार आधी रात को उन्होंने गुना को अपने घर के पास कुत्ते के बच्चों को मारते हुए देखा था।
अगले दिन जब में उधर से गुजरा तो मुझे कुत्ते के 8 बच्चे मरे मिले। रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले कार्तिक ने बताया कि पपीज की उम्र एक महीने के करीब होगी। जांकार्तिक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते हैं। कार्तिक देर रात डेढ़ बजे के करीब अपने घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना, गुना पिल्लों को पीट रहा था। इसके बाद में अगले दिन जब पिल्लों को दूध पिलाने गया तो मुझे सभी पिल्ले मरे मिले।
पुलिस के मुताबिक, गुना की अपनी मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह शराब पीकर सोने चला गया लेकिन पपीज के लगातार भौंकने से वह जग गया। गुस्से में गुना ने लाठी से सभी पिल्लों को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पर ऐनिमल ऐक्ट की धारा 11 और आईपीसी की धारा 268, 428 और 429 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्तिक पपीज को रोज दूध पिलाते थे। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications