पंजाब के फिरोजपुर में तीसरे दिन देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, तलाश जारी

नई दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की खबर है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक लगातार तीसरे दिन फिरोजपुर में पाकिस्तानी तरफ से ड्रोन आते देखे गए। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी यहां पाक ड्रोन मंडराते देखे गए थे। झुंझारा हजारा सिंह वाला के सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह दो ड्रोन देखे गए। पुलिस ड्रोन की तलाश कर रही है।

पंजाब में फिर देखे गए 2 पाकिस्तानी ड्रोन

पंजाब में फिर देखे गए 2 पाकिस्तानी ड्रोन

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम को फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला गांव में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन घुसते नजर आए। सबसे पहले शाम 7.15 बजे इसे देखा गया। इसके बाद सुरक्षा बल के जवान और फिर स्थानीय लोगों ने भी ड्रोन देखे जाने की तस्दीक की। पुलिस छानबीन में जुटी है। इससे पहले पाकिस्तान का एक और संदिग्ध ड्रोन मंगलवार रात हुसैनीवाला क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर भारतीय इलाके में उड़ता पाया गया था।

फिर उड़ते दिखे पाकिस्तानी ड्रोन

फिर उड़ते दिखे पाकिस्तानी ड्रोन

संदिग्ध ड्रोन बस्ती रामलाल की बॉर्डर आउट पोस्ट और हुसैनीवाला की एचके टावर पोस्ट के करीब देखे गए और एक किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे थे। पहला ड्रोन 10 बजे से लेकर 10:40 के बीच में देखा गया और दूसरा रात के 12:25 बजे पर सीमा के पास मंडरता देखा गया। ग्रामीणों ने अपने मोबाइल पर ड्रोन की तस्वीरें खींच ली थीं। बीएसएफ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह ड्रोन कड़ी चौकसी के चलते वापिस पाकिस्तान की तरफ मुड़ गए और कुछ ही देर बाद उनकी आवाज भी बंद हो गई।

लगातार हो रही है घुसपैठ

लगातार हो रही है घुसपैठ

पुलिस का दावा है कि यह ड्रोन भारतीय सीमा में कोई भी संदिग्ध वस्तु गिराने में नाकाम रहे। बीएसएफ ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह भी सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान ड्रोन के घुसने की सूचना दी थी, हालांकि पुलिस ने कोई ड्रोन बरामद नहीं किया। एक अक्टूबर की रात को भी फाजिल्का के सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते देखे गए थे। यह ड्रोन कई बार भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसे।

370 का विरोध करने वाले ब्रिटिश सांसद से मिले कांग्रेसी नेता, BJP ने मांगा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+