370 का विरोध करने वाले ब्रिटिश सांसद से मिले कांग्रेसी नेता, BJP ने मांगा जवाब
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले का विरोध करने वाले लेबर पार्टी के सांसद जेरेमी कॉर्बिन से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी अब एक नई मुसीबत में फंस गई है। लेबर पार्टी के सांसद जेरेमी कॉर्बिन ने गुरुवार को एक ट्वीट कर दावा किया कि कांग्रेस ओवरसीज का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया। इस दौरान कश्मीर में मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जेरेमी कॉर्बिन यूके में विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता है और उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के भारत के कदम का विरोध किया था।

बीजेपी ने कोर्बिन के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया किया कि, भय उत्पन्न करने वाला! देश की जनता कांग्रेस पार्टी से सफाई चाहती है कि उनके नेताओं ने विदेशी नेताओं से क्या बात की है? देश की जनता कांग्रेस पार्टी को उनकी इस धोखेबाजी के लिए करारा जवाब देगी। बता दें कि, इस मुलाकात में कॉर्बिन के ट्वीट में कमल धालीवाल भी दिख रहे हैं जो यूके में ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
वहीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि 'वाह! तो कांग्रेस महसूस करती है कि जम्मू और कश्मीर में उनके हस्तक्षेप के लिए ब्रिटेन और अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडल को ले जाना बिल्कुल ठीक है? अन्य देशों को घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए कह रहे हैं? इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या है! कश्मीर पर जेरेमी कॉर्बिन के भारत विरोधी बयान के बावजूद बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की जेरेमी से मुलाकात के बाद पार्टी पर यह आरोप लग रहे हैं कि वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ है
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications