DRDO ने 500 किलोग्राम वाले गाइडेड बम का किया पोखरण में सफल परीक्षण
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को राजस्थान के पोखरण स्थित टेस्ट फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक 500 किलोग्राम वजन वाले गाइडेड बम का परीक्षण किया। यह गाइडेड बम ने 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने टारगेट पर सफलतापूर्वक निशाना लगाया।

दो हफ्तों पहले ही अभ्यास ड्रोन का परीक्षण
डीआरडीओ की शुरुआत सन् 1958 में हुई थी और उसके बाद से ही यह लगातार सेनाओं के लिए कई तरह की रिसर्च को अंजाम देता आ रहा है। आज डीआरडीओ के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनके तहत मिसाइल और कई और प्रकार के उपकरणों का निर्माण हो रहा है। डीआरडीओ आज लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट, रडार्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम का निर्माण करने में लगा है। डीआरडीओ ने दो हफ्ते पहले ही अभ्यास ड्रोन यानी हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का सफल परीक्षण ओडिशा में किया है। जनवरी 2013 में अभ्यास ड्रोन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। इसका पहला एक्सपेरीमेंटल लॉन्च साल 2012 में हुआ था। प्रोजेक्ट के लिए शुरुआत में 15 करोड़ का फंड तय किया गया था। तीनों सेनाओं की ओर से जब 225 हीट ड्रोन की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर लाया गया तो इस प्राजेक्ट को तेजी मिली। इस ड्रोन का डिजाइन लक्ष्य ड्रोन पर ही आधारित है जिसे डीआरडीओ के एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (एडीई) की ओर से डेवलप किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications