DRDO ने हीट का किया सफल फ्लाइट परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
नई दिल्ली, दिसंबर 23। डिफेंस सेक्टर में DRDO ने गुरुवार को एक और उपलब्धि हासिल की। ओडिशा के चांदीपुर तट पर डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) फ्लाइट का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ ने इसका वीडियो भी जारी किया है। हीट फ्लाइट के सफल परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को बधाई दी है। वर्तमान उड़ान परीक्षण विकासात्मक उड़ान परीक्षणों के अंतर्गत किया गया है।

पिछले 24 घंटे के अंदर DRDO की तरफ से किया गया ये दूसरा सफल अभ्यास है। इससे पहले गुरुवार को सतह से सतह पर मार करने वाली अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
हीट का उड़ान परीक्षण के दौरान उच्च सहनशक्ति के साथ बहुत कम ऊंचाई पर एक उच्च सबसोनिक गति प्रक्षेपवक्र का प्रदर्शन किया गया था। इसके दो बूस्टर लॉन्च के दौरान प्रारंभिक त्वरण प्रदान करते हैं और एक छोटे टर्बोजेट इंजन का उपयोग लंबे समय तक धीरज के साथ उच्च सबसोनिक गति को बनाए रखने के लिए किया जाता है।
आपको बता दें कि हीट अभ्यास फ्लाइट का उपयोग विभिन्न मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन हेतु हवाई लक्ष्य के रूप में किया जाता है। इस परीक्षण में इस विमान की निगरानी टेलीमेट्री, रडार एवं इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (EOTS) सहित विभिन्न ट्रैकिंग सेंसर की जांच की गई। इस विमान के सारे हिस्सों ने तय मानकों पर सारे टारगेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे दिन प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण












Click it and Unblock the Notifications