भारत को बड़ी सफलता, DRDO ने किया Nirbhay ITCM Cruise Missile फ्लाइट टेस्ट, कांपेंगे दुश्मन देश
Nirbhay ITCM Cruise Missile: रक्षा के क्षेत्र में भारत को बड़ी सफलता हासिल हुई है। रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर में निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। जिसमें इंडिजेनस टेक्नोलॉजी क्रूज मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल किया गया। यह मिसाइल समुद्र के कम ऊंचाई पर राडार को भेदने में सक्षम है।
रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने भारत निर्मित क्रूज मिसाइल (ITCM) का सफल परीक्षण करने के बाद एक बयान में कहा कि ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से क्रूज मिसाइल (ITCM) का सफल उड़ान परीक्षण किया।

डीआरओडीओ ने अपने बयान में कहा, "क्रूज मिसाइल के परीक्षण के दौरान सभी उपप्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी उड़ान पथ की पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आईटीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर द्वारा की गई थी। मिसाइल की उड़ान की निगरानी IAF Su-30-Mk-I विमान द्वारा भी की गई।"
डीआरडीओ ने अपने बयान में कहा, "क्रूज मिसाइल के परीक्षण के दौरान सभी उपप्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी उड़ान पथ की पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आईटीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर द्वारा की गई थी। मिसाइल की उड़ान की निगरानी IAF Su-30-Mk-I विमान द्वारा भी की गई।"
रक्षा अनुसंधान संगठन के मुताबिक, मिसाइल ने परीक्षण के दौरान 864 KM से 1111 KM प्रतिघंटा की गति हासिल की।
निर्भय क्रूज मिसाइल में क्या खास?
भारत निर्मित निर्भय क्रूज मिसाइल की पे लोड क्षमता 300 किलोग्राम तक है। यानी ये मिसाइल तीन क्विंटल तक के हथियार अपने साथ ले जा सकती है। मिसाइल में टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी भी है। इस मिसाइल को निष्क्रिय करना आसान नहीं है। डीआरडीओ के मुताबिक निर्भय क्रूज मिसाइल दो स्टेज की मिसाइल है, जिसके पहले चरण में ठोस और दूसरे में लिक्विड ईंधन का उपयोग किया जाता है।
जबकि मिसाइल की रेंज 1500 किलोमीटर है। ये जमीन से कम से कम 50 मीटर ऊपर और अधिकतम 4 किलोमीटर ऊपर के टारगेट को तबाह कर सकती है। ये खास मिसाइल चलते- चलते अपनी दिशा बदलने और फिर से टारगेट लेने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications