VIDEO: चालान काटना चाहता था पुलिसवाला, ड्राइवर बोनट पर बिठाकर भाग लिया

नई दिल्ली। बुधवार को गुरुग्राम के सिग्नेचर टॉवर चौक के पास सेक्टर 29 इलाके में ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कर रहे थे। इसी बीच गलत दिशा से आती हुई उन्हें एक कार दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा उन्होंने किया। लेकिन पुलिसकर्मी के इशारे पर वो भागने लगा जिसके बाद एक पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लेट गया। युवक फिर भी नहीं रुका और वो कार के बोनट पर पुलिसकर्मी को घसीटता हुआ ले गया। हालांकि बाद में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

dragged traffic personnel on the bonnet of his car near Signature Tower Chowk in Gurugram

इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार में सवार युवक को रुकने का इशारा करता है लेकिन शख्स कार को पीछे करते हुए भागने की कोशिश करता है। पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लेट जाता है और किसी तरह उसे रोकने की कोशिश करता है। लेकिन शख्स फिर भी नहीं रुकता है।

कार सवार बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीसता हुआ कुछ दूर तक लेकर जाता है। हालांकि कार चालक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और कार को जब्त कर लिया गया। पूरा मामला गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर चौक के पास का बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+