डा. कलाम ने कहा अफवाहों पर मत जायें, मैं बिलकुल ठीक हूं, हैप्पी दीवाली
बेंगलुरु। दीवाली के ठीक पहले खबरें आयीं कि पूर्व राष्ट्रपति व देश के मिसाइल मैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम का स्वास्थ्य बिगड़ गया है, लेकिन डा. कलाम ने साफ कर दिया है कि वो बिलकुल ठीक हैं। कलाम ने कहा, "कृपया अफवाहों पर ध्यान मत दें, मैं बिलकुल ठीक हूं और सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
सबसे पहले हम आपको उस अफवाह के बारे में बताना चाहेंगे जो कलाम साहब के बारे में फैलायी गई। वो यह कि डा. कलाम का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि डा. कलाम तो ढाका में मेट्रोपॉलिटन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में गये थे।
15 अक्टूबर 2015 को 83 साल पूरे करने वाले डा. कलाम के बारे में इस प्रकार की अफवाह एसएमएस व व्हॉट्स ऐप, फेसबुक में संदेशों के माध्यम से फैलायी गई। देखते ही देखते डा. कलाम से जुड़ी झूठी खबर वायरल हो गई। कलाम ने ट्विटर के जरिये कहा, "कुछ संदेश भेजे जा रहे हैं कि मैं ठीक नहीं हूं और अस्पताल में भर्ती हूं। यह पूरी तरह गलत खबर है। कृपया इस प्रकार की अफवाहों पर मत जायें, मेरे पास बहुत सारे कमिटमेंट हैं, जिन्हें मुझे पूरे करने ही हैं।" इसके तुरंत बाद एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा सभी को दीवापली की हार्दिक शुभकामनाएं।
समय पर स्पष्ट करें: मीडिया
मलयालम अखबार केरल कौमुडी के दिल्ली ब्यूरो चीफ प्रसून एस कंदत के अनुसार डा. कलाम का फैनबेस इतना बड़ा है कि उनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर मिनटों में फैल जाती है, लिहाजा कलाम साहब के कार्यालय को एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करना चाहिये कि ऐसी गलत खबरों पर तुरंत ऐक्शन लिया जा सके।
तब आयी थी डा. कलाम के निधन की झूठी खबर
इसी साल मई के महीने में डा. कलाम के ऑफिस को बड़ी प्रतिक्रिया के मोड में आना चाहिये था जब मुंबई से एक खबर उड़ी कि डा. कलाम बेहद बीमार हैं। यही नहीं 2011 में तो मीडिया के एक तबके ने डा. कलाम को मृत घोषित कर दिया था। बाद में पता चला कि वह प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक डा. हाफिज सलेह मुहम्मद अलादिन के निधन हुआ था। वे राष्ट्रपति के सलाहकार रह चुके थे। उस वक्त कई चैनलों ने तो सोशल नेटवर्किंग साइटों पर डा. कलाम का कंडोलेंस मैसेज भी प्रकाशित कर दिया था।
(लेखक वरिष्ठ एयरोस्पेस एंड डिफेंस जर्नलिस्ट एवं वनइंडिया के कंसल्टिंग एडिटर हैं। आपको ट्विटर पर @writetake फॉलो कर सकते हैं)
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?













Click it and Unblock the Notifications