कोरोना से बचाव में बेहद कारगर है चेहरे पर डबल मास्क लगाना, CDC की रिसर्च में हुआ खुलासा
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोरोना वायरस को देखते हुए मास्क पहनने को लेकर जारी किये गए दिशा-निर्देशों को एक अध्ययन के परिणामों के आधार पर अपडेट किया है
नई दिल्ली। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोरोना वायरस को देखते हुए मास्क पहनने को लेकर जारी किये गए दिशा-निर्देशों को एक अध्ययन के परिणामों के आधार पर अपडेट किया है, जिसमें यह बात सामने आई कि सर्जिकल मास्क के ऊपर कपड़े के मास्क का उपयोग और इसके साथ चेहरे पर अच्छी तरह से फिट मास्क पहनना कोरोना वायरस से बचाने में सबसे ज्यादा प्रभावशाली है।

व्हाइट हाउस में कोरोना को लेकर ब्रीफिंग के दौरान सीडीसी के महानिदेशक रोशैल वालेंस्की ने ये बातें कहीं। दिशानिर्देशों में ये परिवर्तन लैब में हुए एक प्रयोग के आधार पर किये गए हैं जिसमें यह बात सामने आई कि सर्जिकल मास्क के ऊपर कपड़े का मास्क उपयोग करने और अच्छी तरह से फिट मास्क पहने से संभावित संक्रामक एरोसोल के संपर्क में आने से 95 फीसदी तक बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Amethi: कोरोना वैक्सीनेशन से पहले किया CRPF जवानों ने इनकार, काफी मशक्कत के बाद टीककरण के लिए मानें
सीडीसी के नए दिशानिर्देशों में दो महत्वपूर्ण चरणों को पालन करने की सलाह दी गई है।
1. मास्क को पहनते वक्त यह सुनिश्चित करें कि वह आपके चेहरे पर अच्छी तरह फिट बैठता हो। और साथ ही सीडीसी ने लेयर वाला मास्क खरीदने की सलाह दी है ताकि मुंह से निकलने वाली श्वांस बूंदें अंदर ही रहें।
2. सीडीसी ने नाक के तार के साथ आने वाले मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। ताकि वह आपके चेहरे पर अच्छी तरफ फिट बैठ सके। सीडीसी ने कहा है कि मास्क पहने के दौरान यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं से कोई खुली जगह न रह जाए।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोई भी मास्क तभी प्रभावी है जब वह सही ठंग से उपयोग किया जाए। आपको बता दें कि सीडीसी ने कई हफ्तों पहले घोषणा की थी कि वह इस बात का अध्ययन कर रहा है कि क्या दो मास्क पहना कोरोना के फैलाव से बचाने में कारगर हैं या नहीं। कोविड-19 प्रतिक्रिया के सीडीसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जॉन ब्रूक्स ने पिछले महीने के अंत में एक संक्रामक रोग सोसायटी ऑफ अमेरिका ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एजेंसी ने हार्ड डेटा देखने का इंतजार किया था।












Click it and Unblock the Notifications