लॉकडाउन-4: ममता बनर्जी बोलीं- नहीं स्वीकार करेंगे केंद्र की जनविरोधी शर्तें

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र के दिशा-निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। बनर्जी ने लॉकडाउन के इस चरण में राज्य में कई छूट का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि हम केंद्र की जनविरोधी शर्तें स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। सोमवार को उन्होंने कहा, हम कर्फ्यू की घोषणा नहीं कर रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। हमें विशेष रूप से कर्फ्यू शब्द पसंद नहीं है। अब राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया नहीं जाएगा। रात के कर्फ्यू के तहत लोगों के शाम 7 बजे के बाद से सुबह 7 बजे तक निकलने पर रोक है।

Recommended Video

    Lockdown-4.0: PM Modi के फैसलों के विरोध में Mamata Banerjee, कहा-शर्तें जन-विरोधी | वनइंडिया हिंदी
    लॉकडाउन-4: ममता बनर्जी बोलीं- नहीं स्वीकार करना चाहते केंद्र की जनविरोधी शर्तें

    केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज को ममता बनर्जी ने बड़ा जीरो बताया है। उन्होने कहा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (FRBM) उधार सीमा को 3 से बढ़ाकर 5 फीसदी कर रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि ये केवल 0.5 फीसदी है। अगर मैं संघीय प्रणाली के खिलाफ जाने वाली कुछ शर्तों से सहमत हूं तो मुझे 1.5 और भी मिल जाएगा। इसलिए मैं कह रही हूं कि यह एक बड़ा जीरो है।

    ममता बनर्जी ने कहा कि निजी कार्यालय (जो मॉल्स में भी हों) को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ एक दिन छोड़कर खोले जा सकते हैं। राज्य में सैलून काम कर सकते हैं, लेकिन छह से अधिक लोगों पर एक ही उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। साथ ही इंटर स्टेट बस सेवाओं की शुरुआत भी की जाएगी। अंतर-जिला बस सेवाएं 21 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी।

    राज्य में खेलों के आयोजन की भी अनुमित होगी, लेकिन वहां दर्शकों की इजाजत नहीं होगी। पश्चिम बंगाल में होटल खोले जा सकते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पूरी तरह से पालन करना होगा। भीड़ नहीं की जा सकेगी।

    ममता बनर्जी ने कहा कि सभी बड़ी दुकानें 21 मई से खुलेंगी और फेरीवालों का बाजार 27 मई से हर वैकल्पिक दिन में खुलेगा। पश्चिम बंगाल के मजदूरों को वापस लाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं सभी प्रवासी श्रमिकों से कुछ धैर्य रखने का आग्रह करती हूं। हम हर संभव व्यवस्था कर रहे हैं। हमने 105 ट्रेनें बुक कर रखी हैं जिसमें 15 ट्रेनें पहले ही राज्य में पहुंच चुकी हैं। हम जल्द ही 120 और ट्रेनों को चलवाने की व्यवस्था करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+