इंदौर में खतरनाक ड्रग बरामद, 50 लाख लोगों की मिनटों में जा सकती थी जान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैध तरीके से चल रही लैब को सीज करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस लैब में 50 लाख लोगों को मारने वाले रसायन को तैयार किया गया था। इसे अमेरिका से नफरत करने वाले पीएचडी स्कॉलर ने तैयार किया था। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट इस्टेबलिशमेंट के वैज्ञानिकों की टीम के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमे इस लैब को सीज कर दिया गया है।

50 लाख लोगों को मारने की क्षमता
छापेमारी में टीम को खतरनाक ड्रग्स फेंटानिल भी मिला है, जोकि 50 लाख लोगों को मारने की क्षमता रखता है। इस रसायन को भारत में पहली बार सीज किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस रसायन का इस्तेमाल युद्ध में किया जाता है। इस लैब को स्थानीय बिजनेसमैन और पीएचडी स्कॉलर चलाता था, जिसे अमेरिका से नफरत के लिए जाना जाता है। मेक्सिको के एक नागरिक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
भारत में पहला मामला
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी ने सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस रसायन को तैयार किए जाने की वजह क्या है। एजेंसियां इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर कैसे 4ANPP रसायन को यहां लाया गया और इससे फेंटानिल बनाया गया। इससे पहले चीन से इस रसायन की भारत में तस्करी का मामला सामने आया था।
हथियार के तौर पर इस्तेमाल
मेडिकल के क्षेत्र में फेंटानिल का इस्तेमाल इंजेक्शन के तौर पर त्वचा के दाग मिटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस खतरनाक रसायन को कई साल पहले तलाशा गया था। इस रसायन को गन के आगे कपड़े पर भिगाकर इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया था। इस हथियार का इस्तेमाल चीन, रूस और इजराइल ने किया है।
इसे भी पढ़ें- शांति भंग करने वालों को हम अब मुंहतोड़ जवाब देंगे: मन की बात में PM मोदी
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications