GST दरों में कटौती का गुजरात चुनाव में न हो प्रचार: चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जीएसटी की दरों में हाल ही में हुए कटौती के प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने यह फैसला गुजरात में पहले चरण के मतदान होने से एक दिन पहले लिया है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने व्यापारियों को राहत देते हुए जीएसटी में शामिल 178 वस्तुओं पर लगने वाले कर में कटौती की थी। भाजपा गुजरात में इसके जरिए व्यापारियों को लुभाने में जुटी थी।

GST की दरों में कटौती का गुजरात चुनाव में न हो प्रचार: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती के जरिए गुजरात मे वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है। इस लिए चुनाव के दौरान इसका प्रचार प्रसार न किया जाए। चुनाव आयोग ने कहा कि सरकार बिना जीएसटी का नाम लिए, टैक्स दरों में बदलवा की बात कह इसके बारे में लोगों को बता सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी लागू करने के बाद से ही गुजरात के व्यापारियों इसका विरोध जता रहे थे। सूरत में व्यापारियों ने जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ कई बड़े विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया था। माना जा रहा था कि गुजरात चुनाव में व्यापारियों के इस गुस्से का भाजपा को खामियाजा उठाना पड़ सकता है लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने व्यापारियों को राहत देते 178 वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी दरों को घटा दिया। मोदी सरकार के इस कदम को गुजरात में व्यापारियों को लुभाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+