जम्‍मू-कश्‍मीर में 'गधा' भी देगा नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा, जारी हुआ फोटो लगा एडमिट कार्ड

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो साल पहले एक परीक्षा में एक गाय को प्रवेश पत्र जारी किए जाने के बाद अब नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा के लिए गधे को प्रवेश पत्र जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए कचुर खार (भूरा गधा) के नाम पर प्रवेश पत्र जारी किया। हालांकि जम्मू-कश्मीर सरकार ने सेवा चयन बोर्ड द्वारा गधे को प्रवेश पत्र जारी करने के मुद्दे को अधिक तवज्जो नहीं दी है। सरकार का कहना है कि इससे भर्ती एजेंसी की विश्वसनीयता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बोर्ड का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने मजाक में गधे के नाम पर आवेदन कर दिया था। ट्वीटर और फेसबुक पर एडमिट कार्ड की तस्वीर को काफी लोग शेयर कर रहे हैं। प्रवेश पत्र पर गधे की तस्वीर लगी हुई है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

क्‍या कहना है शिक्षा मंत्री का

क्‍या कहना है शिक्षा मंत्री का

राज्य के शिक्षा मंत्री सैय्यद मोहम्मद अलताफ बुखारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं नहीं सोचता हूं कि इससे एसएसबी की छवि प्रभावित होगी। यह तकनीक का जमाना है और कार्ड कंप्यूटर से निकलते हैं।''हालांकि बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस प्रवेश पत्र के वायरल होने के बाद शीघ्र ही अपने सिस्टम से इसे डिलीट कर दिया। सोशल मीडिया पर इस एडमिट कार्ड को लेकर लोग एसएसबी की ओर से हुई गड़बड़ी पर तंज कस रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कैसी आ रही है प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कैसी आ रही है प्रतिक्रिया

एक ट्वीटर उपयोगकर्ता ने लिखा, 'यह हास्यास्पद है कि गधे के नाम पर प्रवेश पत्र जारी किया गया और फिर इसे समाचार बना दिया गया। यह दिखाता है कि हमारे पास कितना फालतू समय है।' वहीं एक फेसबुक यूजर ने लिखा, 'इस आवेदन पत्र को एसएसबी डिलीट कर सकता था क्योंकि साल 2015 में भी ऐसा ही मामला हुआ था।' साल 2015 में व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने एक गाय के नाम पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया था।

पहले भी जारी हो चुका है ऐसा एडमिट कार्ड

पहले भी जारी हो चुका है ऐसा एडमिट कार्ड

जम्मू कश्मीर में जानवरों के एडमिट कार्ड पाने का ये पहला वाकया नहीं है. इससे पहले काचिर गाव यानि सुनहरी गाय भी एडमिट कार्ड पा चुकी है। ये कमाल हुआ था 2015 में। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एग्जाम में जब पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा की परीक्षा हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+