Twitter पर पीएम मोदी का जलवा बरकरार, ट्रंप के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद पीएम मोदी दूसरे सबसे बड़े चर्चित नेता है। ट्विटर पर इस साल डोनाल्ड ट्रंप के बाद मोदी के सबसे ज्यादा फोलोअर्स बढ़े हैं। यानि, इस साल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्रंप के बाद मोदी सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर हैं।

ट्रंप के बाद मोदी सबसे ज्यादा फोलो करने वाले ग्लोबल लीडर

ट्विटर ने कहा कि इस साल 44.1 मिलियन के साथ ट्रंप पहले और 37.5 मिलियन के साथ मोदी दूसरे सबसे पंसदीदा ग्लोबल लीडर है। पिछले एक साल में जीएसटी, मन की बात, राष्ट्रपति चुनाव और नोटबंदी के एक साल जैसे हैशटैग चलने के बावजूद यह पीएम को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या में 51 प्रतिशत इजाफा हुआ है।

वहीं, पीएम मोदी भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले शख्सियत हैं। उनके बाद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम आता है। फिर शाहरूख, सलमान अक्षय कुमार, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, ह्रतिक रोशन और विराट कोहली टॉप टेन ट्विटर फोलोअर्स की लिस्ट में शुमार है।

इसके अलावा भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया कि सबसे ज्यादा फोलो की जाने महिला नेता हैं। सुषमा स्वराज को 9.6 मिलियन लोग ट्विटर पर फोलो करते हैं। वहीं, अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता के मुकाबले दुनिया का कोई भी नेता नहीं है। ट्विटर पर ओबामा को 95 मिलियन से भी ज्यादा फोलोअर्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+