अमेरिका ने कहा- भारत ही हमारा सच्चा दोस्त

Recommended Video

    America ने की India की जमकर तारीफ,जाने Trump ने PM Modi को क्यों कहा सच्चा दोस्त | वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक "सच्चा दोस्त" बताया है। अमेरिका एक वरिष्ठ डिप्लोमेट ने कहा कि पिछले दो सालों में प्रशांत क्षेत्र में फायदे के लिए भारत के साथ रिश्तें मजबूत स्थापित किए हैं। दक्षिण और मध्य एशिया के राज्य के प्रिंसिपल डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी एलिस वेल्स ने यह बात अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सरना के विदाई समारोह में कही।

    अमेरिका ने कहा- भारत ही हमारा सच्चा दोस्त


    उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को एक सच्चे दोस्त और विदेश मंत्री पोंपियो ने यूएस-भारत द्विपक्षीय संबंधों को हमारे साझा मूल्यों को और ज्यादा मजबूत करने का काम किया है। ऐतिहासिक विभाग ब्लेयर हाउस में आयोजित सरना के विदाई समारोह में राज्य विभाग और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक गेस्ट हाउस है। ऐसा बहुत कम बार होता है जब अमेरिका किसी दूसरे देश के राजदूत की विदाई का आयोजन अपने ब्लेयर हाउस में रखता है।

    भारतीय राजदूत की विदाई समारोह में अमेरिकी डिप्लोमेट ने कहा कि 38 वर्षों के शानदार करियर के बाद भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सरना का अमेरिकी कार्यकाल असाधारण रहा है। सरना ने 5 नवंबर 2016 को अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला।

    वेल्स ने कहा, 'पिछले दो सालों में हम यहां राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सफल शिखर सम्मेलन के लिए वाशिंगटन में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने में सक्षम रहे हैं।

    बता दें कि सरना के कार्यकाल के दौरान ही इस साल दोनों देशों के बीच पहली बार 2 +2 वार्ता का आयोजन किया गया था। सरना ने कहा कि जून 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की सफल यात्रा वाशिंगटन डीसी में उनके कार्यकाल के सर्वोच्च सफलता में से एक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+